शिक्षा

Bihar Board 12th Result: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से चेक करें परिणाम

• •
Updated: 25 Mar 2025, 2:09 PM IST
Bihar Board 12th Result
Bihar Board 12th Result

Bihar Board 12th Result को लेकर जरुरी अपडेट सामने आ गया है। बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

Bihar Board Inter Result: इतना है पासिंग नंबर

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 40% अंक लाना आवश्यक है। जो छात्र इस योग्यता मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें परीक्षा में फेल माना जाएगा।

Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास

इस बार के बिहार बोर्ड रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है।


Bihar Board 12th Result 2025: इतनी मिलेगी पुरस्कार राशि

इस वर्ष के टॉपर्स को पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी पुरस्कार राशि मिलेगी। बिहार सरकार द्वारा पूर्व में घोषित प्रावधान के अनुसार, इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। साथ ही, उन्हें लैपटॉप, प्रमाणपत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

Updated on:
25 Mar 2025, 2:09 PM IST
Published on: