शिक्षा

Bihar Board Result 2024: कैसे बनता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, जानिए

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। साथ ही उत्तर पुस्तिका भी जांची जा चुकी है। 18 मार्च 2024 से बिहार बोर्ड परीक्षा के टॉपर का इंटरव्यू (Bihar Board Topper Interview) लिया जाएगा। इसके बाद टॉपर की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर परिणामों की घोषणा होगी।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2024, 12:54 PM IST
bihar_board_result.jpg
Bihar Board Result

Bihar Board Result Latest Update 2024: बिहार बोर्ड की ओर से हर साल मार्च महीने के पूर्व ही परीक्षा आयोजित की जाती है। इसी के साथ बिहार बोर्ड मार्च महीने के अंत तक रिजल्ट घोषित करने के लिए भी जाना जाता है। साल 2024 की बात करें तो बिहार बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, बस रिजल्ट आने का इंतजार है। ऐसा अनुमानित है कि इस साल रिजल्ट होली (Holi 2024) के पहले जारी किया जा सकता है।


बिहार बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। वहीं उत्तर पुस्तिका जांचने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। 18 मार्च 2024 से बिहार बोर्ड परीक्षा के टॉपर का इंटरव्यू (Bihar Board Topper Interview) लिया जाएगा। इसके बाद टॉपर की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर परिणामों की घोषणा होगी।


बिहार बोर्ड रिजल्ट (Bihar Board Result) तैयार करना आसान नहीं है, इसके लिए एक कठिन प्रक्रिया को फॉलो किया जाता है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारियों में जुट गया है। उत्तर पुस्तिका जांचने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके बाद टॉपर्स की लिस्ट (Toppers List) बनाई जाती है। फिर बोर्ड टॉपर के लिए इंटरव्यू लिए जाते हैं और फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाता है।


दरअसल, कुछ साल पहले बोर्ड के रिजल्ट के साथ खिलवाड़ के मामले सामने आए थे। सोशल मीडिया पर इन स्कैम के सामने आने के बाद से बोर्ड की चारों तरफ काफी निंदा हुई, जिसे देखते हुए बिहार बोर्ड ने टॉपर्स इंटरव्यू का नियम शुरू किया।

बिहार बोर्ड टॉपर्स का नाम घोषित करने से पहले 13-14 परीक्षक हर स्टूडेंट का इंटरव्यू (Bihar Board Topper Interview) लेते हैं। टॉपर लिस्ट में जिन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल होता है, उनसे 30-40 प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न बिहार बोर्ड के सिलेबस से रहते हैं, साथ ही अंग्रेजी में अपना परिचय देना होता है। इस इंटरव्यू को अगर छात्र अच्छे से पास नहीं कर पाते हैं तो रिजल्ट बदल दिया जाता है।

Updated on:
17 Mar 2024, 12:54 PM IST
Published on: