बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलवाया जा रहा था। शपथ ग्रहण के दौरान कई विधायकों को शपथ पढ़ने के दौरान परेशानी हुई और उन्होंने अटक-अटक कर अपना शपथ पत्र पढ़ा।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह भी पूरा कर लिया गया। लेकिन बिहार विधानसभा में हुए शपथ ग्रहण समारोह में ऐसा भी देखा गया कि कई महिला विधायक ठीक से अपना शपथ नहीं पढ़ पाई। शपथ पत्र को देखकर पढ़ने में भी कई विधायक लड़खड़ा गई। आइये जानते हैं वो कौन-कौन महिला विधायक थी और उनकी शैक्षणिक योग्यता कितनी है।
नवादा की विधायक और बाहुबली राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी शपथ पत्र सही तरह से नहीं पढ़ पा रहीं थीं। उनके ठीक पास बैठीं मनोरमा देवी ने उन्हें शपथ पत्र पढ़ने में मदद की। विभा देवी ने उनसे बार-बार कहा,“छुटकी पढ़ ना, बता ना”, जिसे सुनकर आसपास बैठे कई विधायक पीछे मुड़कर देखते रहे। कई बार सही करवाने पर विभा देवी विधनसभा में शपथ ले पाई। विभा देवी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अपने चुनावी हलफनामा में उन्होंने किसी भी डिग्री का जिक्र नहीं किया है।
वारसलीगंज से राजद विधायक और अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी ने शपथ लेते समय तय प्रारूप से अलग शपथ पढ़ना शुरू कर दिया। प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें तत्काल रोका। इसके बाद उन्होंने सही शपथ पत्र पढ़कर प्रक्रिया पूरी की। अनिता कुमारी पहली बार सदन की सदस्य बनी हैं। अनिता कुमारी वीं तक की पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने डिप्लोमा का कोर्स किया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और बेतिया से विधायक रेणु देवी शपथ पढ़ते समय गड़बड़ा गई। पहली बार गलती होने पर उन्हें दोबारा शुरू करना पड़ा। इसके बाद ही उनकी शपथ पूरी हो पाई। पहले उन्होंने ईश्वर और सत्य निष्ठा दोनों की शपथ ले ली। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर द्वारा उन्हें टोका गया। रेणु देवी बिहार की डिप्टी सिएम भी रह चुकी हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है।