शिक्षा

बिहार में सभी स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग क्लासेज अब 11 अप्रैल तक रहेंगे बंद

बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 5 अप्रैल से खुलने वाले स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान अब 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2021, 11:42 PM IST
nitish kumar
नीतीश कुमार

Bihar School Reopening Date: बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 5 अप्रैल से खुलने वाले स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान अब 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजित की गई आपदा प्रबंधन समूह (CMG) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को पहले ही निर्देश दिया था कि संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने के बारे में आपदा प्रबंधन विचार करे।

सीएम के निर्देश पर बुलाई गई बैठक में बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजद थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट करके भी यह जानकारी दी है कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। शैक्षणिक संस्थान कब खुलेंगे, इसके लिए 11 अप्रैल तक ही निर्णय लिया जाएगा।

अलग-अलग चरणों में नियमों के अनुसार खोले गए थे शिक्षण संस्थान
चार जनवरी, 2021 को स्कूल खुलने की शुरुआत हुई थी, जिसमें 9वीं से 12 वीं की कक्षा और कॉलेजों को खोला गया था। इसमें शर्त रखी गई थी कि एक दिन में 50 प्रतिशत की ही उपस्थिति होगी। दूसरे चरण में 8 फरवरी 2021 को कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खोले गए। सबसे अंतिम में पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल खोले गए थे।

सार्वजनिक समारोहों के आयोजन पर रोक
बिहार में सभी सार्वजनिक आयोजनों पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक के बाद यह निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है।

Published on: