शिक्षा

Bihar Home Guard Recruitment 2025: 15000 सीटों पर होमगार्ड की भर्ती, जान लें किस जिले में महिला के लिए कितनी सीटें आरक्षित, देखें लिस्ट

Bihar Home Guard Recruitment 2025: इस परीक्षा में कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए एक मानदंड तय किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 3:44 PM IST
Bihar Homeguard Vacancy 2025
Bihar Homeguard Vacancy 2025

Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है । आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल तय की गई है। आवदेन आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। इस परीक्षा में कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए एक मानदंड तय किया गया है। जिसे पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Bihar Home Guard Recruitment 2025: महिला के लिए आरक्षित सीटें

जिले का नामसंख्या
पटना502
नालंदा276
भोजपुर174
रोहतास189
बक्सर107
कैमूर/भभुआ82
गया308
नवादा122
दरभंगा253
समस्तीपुर249
मधुबनी206
पूर्णियां96
कटिहार164
अररिया41
किशनगंज96
सहरसा25
भागलपुर225
बॉका99
मुंगेर57
जमुई87
लखीसराय41
शेखपुरा65
खगड़िया38
सुपौल48
मधेपुरा65
जहानाबाद107
औरंगाबाद73
मुजफ्फरनगर101
सीतामढी150
शिवहरी27
छपरा234
सिवान78
गोपालगंज34
बेगूसराय144

इस भर्ती में सभी जिलों के लिए सीटें आरक्षित की गई है। सबसे ज्यादा सीटें पटना जिला के लिए अलॉट किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग श्रेणी के लिए भी सीटें आरक्षित है। जिलेवार महिलाओं के लिए भी सीटें तय की गई है।

Bihar Home Guard Vacancy: आरक्षित सीटें

अनारक्षित: 6006
ईडब्ल्यूएस: 1495
एससी: 2399
एसटी: 159
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 2694
पिछड़ा वर्ग: 1800

Bihar Homeguard Eligibility: बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। यह योग्यता 1 जनवरी 2025 तक पूरी होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा, न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

Updated on:
9 Apr 2025, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल