
UP Homeguard
UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार होमगार्ड विभाग में भी बड़ी संख्या में भर्ती की तैयारी कर रही है। राज्य में कुल 44,000 होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, जिसके लिए आवश्यक नियमावली तैयार कर ली गई है। नियमावली तैयार होने के बाद अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट से मुहर लगने लके बाद इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
होमगार्ड सैलरी की बात करें तो इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 20000-22000 रूपये की सैलरी दी जा सकती है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की सैलरी लगभग इसी रेंज में आती है। हालांकि यहां ये बात गौर करने लायक है कि अगर आप 30 दिन काम करते हैं तो आपको पूरे पैसे का भुगतान किया जाता है। लेकिन अगर आप तय छुट्टी(अगर लागू है तो) से ज्यादा छुट्टी लेते हैं तो आपके उतने दिन की सैलरी कट कर आपके पास आयेगी।
होमगार्ड पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
इस Homeguard भर्ती को चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा। पहले चरण में 22,000 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा MCQप्रकार की होगी, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
Updated on:
09 Apr 2025 01:24 pm
Published on:
09 Apr 2025 01:24 pm
