Bihar Home Guard Vacancy 2025: यह मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लिया था।
Bihar Home Guard Final Merit List 2025: बिहार में होम गार्ड बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के Home Guard विभाग ने 15,000 पदों पर हो रही भर्ती प्रक्रिया के तहत अब तक 17 जिलों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहले 12 जिलों की सूची जारी की गई थी, वहीं अब 5 और जिलों के चयनित उम्मीदवारों की सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। यह मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लिया था। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली गई थी। चयन पूरी तरह से फिजिकल परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है।
| S.No | District Name |
|---|---|
| 1 | Araria |
| 2 | Aurangabad |
| 3 | Banka |
| 4 | Bettiah (West Champaran) |
| 5 | Bhojpur |
| 6 | Darbhanga |
| 7 | Jamui |
| 8 | Kaimur |
| 9 | Kishanganj |
| 10 | Lakhisarai |
| 11 | Munger |
| 12 | Nawada |
| 13 | Purnea |
| 14 | Saran |
| 15 | Shekhpura |
| 16 | Sheohar |
| 17 | Vaishali |
फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "District-Wise Final Merit List" का विकल्प मिलेगा – उस पर क्लिक करें।
अपनी संबंधित जिले का चयन करें।
“लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।
खुलने वाली PDF फाइल में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव या प्रिंट भी कर सकते हैं।
चूंकि लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, इसलिए अब चयन प्रक्रिया में आगे डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा। इन चरणों की जानकारी संबंधित जिलों में जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल की तारीख और स्थान की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन द्वारा उम्मीदवारों को सूचित की जाएगी।