Bihar Home Guard Bharti: फाइनल मेरिट लिस्ट के बाद आगे की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा। इस भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होना है।
Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया जारी है। अब तक इस भर्ती में 25 जिलों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट का फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। यह मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लिया था। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली गई थी। चयन पूरी तरह से फिजिकल परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है। बाकि जिलों का भी एक-एक करके फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया जाएगा।
फाइनल मेरिट लिस्ट के बाद आगे की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा। इस भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होना है। इसलिए चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा। डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की तारीख अलग-अलग जिलों के अनुसार जारी किया जाएगा।
| क्रमांक | जिला नाम |
|---|---|
| 1 | Araria |
| 2 | Auranagabad |
| 3 | Banka |
| 4 | Bettiah (West Champaran) |
| 5 | Bhojpur |
| 6 | Buxar |
| 7 | Darbhanga |
| 8 | Gopalganj |
| 9 | Jamui |
| 10 | Kaimur |
| 11 | Khagaria |
| 12 | Kishanganj |
| 13 | Lakhisarai |
| 14 | Madhepura |
| 15 | Madhubani |
| 16 | Munger |
| 17 | Nawada |
| 18 | Purnea |
| 19 | Samastipur |
| 20 | Saran |
| 21 | Shekhpura |
| 22 | Sheohar |
| 23 | Sitamarhi |
| 24 | Supaul |
| 25 | Vaishali |
फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "District-Wise Final Merit List" का विकल्प मिलेगा – उस पर क्लिक करें।
अपनी संबंधित जिले का चयन करें।
“लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।
खुलने वाली PDF फाइल में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव या प्रिंट भी कर सकते हैं।