
Bihar Home Guard Vacancy2025: बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाना होगा। यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 15,000 पदों पर भर्ती की जानी है।
इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता 1 जनवरी 2025 तक हासिल कर ली गई हो। सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परिक्षण किया जाएगा। जसिमें उनके शरीर के अलग-अलग अंकों का टेस्ट होगा। इस परिक्षण में उम्मीदवारों के आंखों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही कलर ब्लाइंडनेस, सुनने की क्षमता, फ्लैट फुट, नॉकिंग नी, हकलाहट की जांच की जाएगी। इसके अलावा भी अन्य शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी। इन सभी टेस्ट को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही आगे की प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति होगी।
सीना की चौड़ाई
पुरुष – बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी)
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 30 इंच (76 सेमी)
लंबाई
पुरुष – 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी)
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)
महिलाएं- 153 सेमी (सभी वर्ग की महिलाओं के लिए)