शिक्षा

BPSC Teacher Vacancy: तीसरी बिहार शिक्षक भर्ती में कई हजार पद रह गए खाली, चौथे चरण में 50 हजार से अधिक सीटों पर निकल सकती है भर्ती

BPSC Teacher Vacancy: शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार अब चौथे चरण में भर्ती की तैयारी...

2 min read
Jan 10, 2025
BPSC Teacher Vacancy

BPSC Teacher Vacancy: बिहार सरकार लगातार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा का आयोजन करवा रही है। साथ ही परिणामों का ऐलान भी किया जा रहा है। लेकिन योग्य शिक्षकों का चुनाव सरकार और विभाग के लिए चुनौती का सबब बना हुआ है। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण के तहत 87,774 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। हालांकि, इस चरण में केवल 66,608 शिक्षक ही चयनित हो सके, जबकि 21,166 पद खाली रह गए। इनमें भी कई शिक्षक ऐसे हैं जो पहले से प्राथमिक या उच्च माध्यमिक स्तर पर चयनित हो चुके हैं।

BPSC Teacher Vacancy: चौथे चरण में बढ़ सकती हैं वैकेंसी की संख्या


शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार अब चौथे चरण में भर्ती की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शुरूआती आकलन के मुताबिक चौथे चरण में 50,000 से अधिक रिक्तियां आने की संभावना है। पहले से ही 21,000 से अधिक पद खाली हैं। सरकार जिलेवार रिक्तियों का आकलन कर के शिक्षकों के नए पदों के लिए वैकेंसी निकालेगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और भाषा विषयों के लिए योग्य शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। विशेष रूप से एससी, एसटी, और दिव्यांग कोटा में भी कम योग्य उम्मीदवार परीक्षा पास करके सामने आ रहे हैं।

BPSC Teacher: विषयवार खाली हैं सीटें


विषयवार सीटों की बात करें तो बॉटनी के 485 पदों के मुकाबले केवल 566 उम्मीदवार चयनित हुए। वहीं जूलॉजी के 777 पदों के मुकाबले 625 उम्मीदवार सफल। भौतिकी के 1,961 पदों पर मात्र 441 चयनित। गणित के 1,220 रिक्तियों में 779 ही सफल हुए। अंत में रसायन शास्त्र (Chemistry) 3,742 पदों पर केवल 273 ही चयनित हो सके।

BPSC ने भी रखा अपना पक्ष


BPSC के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार, "योग्य शिक्षकों की कमी के कारण बड़ी संख्या में पद खाली रह गए। खासकर विज्ञान विषयों में स्थिति काफी खराब है। Chemistry में सबसे अधिक रिक्तियां रह गई। जहां न्यूनतम अंकों के बावजूद केवल 273 उम्मीदवार सफल हो सके।

Also Read
View All
BTSC Recruitment 2025: डेंटल हीजिनिस्ट के 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, सैलरी भी है बढ़िया

Today School Assembly Headlines: सरकार ने एयरलाइन कंपनियों पर लगाया फेयर कैप, बाबरी मस्जिद विवाद में अब क्या हुआ? जानें देश-दुनिया और की टॉप खबरें

Bigg Boss 19: अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, जानिये टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन कितना पढ़ा-लिखा, इन दो के पास है एमबीए की डिग्री

Baran: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह जिले में ही शिक्षा के हाल बदहाल, सरकारी स्कूल की 4-5th क्लास की छात्रा नहीं पढ़ पाई हिंदी-इंग्लिश

Science City of India: भारत की साइंस सिटी जहां विज्ञान को जिया जाता है, जानिए कौन से शहर को माना जाता है भारत का साइंस हब

अगली खबर