शिक्षा

NEET के अंकों के आधार पर बीएससी नर्सिंग के लिए JIPMER में मिलेगा प्रवेश

यदि आप जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन एन्ड रिसर्च यानी (JIPMER) से बीएससी नर्सिंग या एलाइड हेल्थ सांस कोर्स करना चाह रहे हैं तो आपको बतादें इस वर्ष एडमिशन के लिए कोई अलग से परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 10:03 PM IST
BSc Nursing admission in JIPMER
BSc Nursing admission in JIPMER

नई दिल्ली। जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन एन्ड रिसर्च (JIPMER) से बीएससी नर्सिंग या एलाइड हेल्थ सांस कोर्स के लिए आगामी शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया नीट की मैरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।

इस वर्ष उन छात्रों को इन कोर्सों के लिए दाखिला मिलेगा जिन्होंने नीट का एक्जाम दिया है, आपको बतादें इन कोर्सों के लिए नीट की मैरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

एनटीए द्वारा 12 मार्च को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की गई है, जिसके मुताबिक 1 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे पोर्टल- jipmer.edu.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। एनईईटी के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

अभी तक आपने सुना होगा शिक्षा सत्र 2020-21 तक NEET के अंकों के आधार पर MBBS, BDS, AYUSH और Veterinary जैसे कोर्सों में दाखिला मिलता था, लेकिन अब इस साल से NEET की मैरिट के आधार पर B.Sc. Nursing और B.Sc. Life Science में भी दाखिला मिलेगा। देश में उच्च स्तर की प्रवेश परीक्षाएं लेने वाली एजेंसी NTA) ने नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी है।

जो भी इच्छुक छात्र-छात्राएं इन कोर्स के लिए दाखिला लेना चाहते हैं उनके लिए यह जानना जरूरी है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया संस्थान द्वारा आयोजित की जाएगी पर JIPMER में एडमिशन NEET (यूजी) 2021 के मेरिट स्कोर के आधार पर होगा। तभी उन्हें बीएससी नर्सिंग एंड एलाइड हेल्थ साइंस कोर्सेज में दाखिला मिल पाएगा।

Published on: