शिक्षा

BSEB Board exams 2021: नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, अब 25 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

BSEB Board exams 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है, जिन्होंने सत्र 2021 के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2020, 8:27 PM IST
bseb 2021
net-jrf application form

BSEB Board exams 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है, जिन्होंने सत्र 2021 के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

BSEB ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रेगुलर और प्राइवेट छात्र 22 अगस्त से 25 अगस्त के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसी के साथ जो छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और फॉर्म में किसी भी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं वह भी 22 अगस्त से 25 अगस्त के बीच सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं में आवेदन के लिए, रेगुलर छात्रों को 320 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि प्राइवेट छात्रों को 420 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि कक्षा 12वीं में आवेदन करने के लिए, रेगुलर छात्रों को 470 रुपये का भुगतान करना होगा और प्राइवेट छात्रों को 870 रुपये का भुगतान करना होगा।

BSEB के अनुसार, रेगुलर और प्राइवेट छात्रों को कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 1220 रुपये का भुगतान करना होगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'कई छात्रों ने शिकायत की है कि उन्हें स्कूल / कॉलेज द्वारा निर्धारित फीस से अधिक का भुगतान करने के लिए कहा गया था। बोर्ड ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करेगा. सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वे परीक्षा फीस लिस्ट की सार्वजनिक घोषणा करें और फॉर्म भरने के बाद छात्रों को रसीद प्रदान करें।

Published on: