BSF HCM ASI Result 2025: रिटेन टेस्ट के लिए BSF हेड कांस्टेबल, ASI स्टेनो और हवलदार क्लर्क का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर जाकर PST और PET शॉर्टलिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
BSF HCM ASI Result 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हवलदार (क्लर्क) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए PST और PET का रिजल्ट जारी कर दिया है। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इन राउंड्स को क्लियर किया है और अब वे अगले चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होंगे। उम्मीदवार अपना रिजल्ट BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर देख सकते हैं।
इस भर्ती का विज्ञापन ER/01/2024 के अंतर्गत जून 2024 में जारी किया गया था।
अब शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
CBT के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।
ASI (Steno/PA) पदों का विवरण
| बल/संस्था | पदों की संख्या |
|---|---|
| BSF | 17 |
| CRPF | 21 |
| ITBP | 61 |
| CISF | 146 |
| SSB | 3 |
हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और हवलदार (क्लर्क) पदों का विवरण
| बल/संस्था | पदों की संख्या |
|---|---|
| BSF | 302 |
| CRPF | 282 |
| ITBP | 185 |
| CISF | 546 |
| SSB | 5 |
| Assam Rifles | 35 |
BSF HCM और ASI भर्ती 2025 में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। PST और PET पास करने के बाद अब उम्मीदवारों को CBT परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पास करना जरूरी होगा।