BTSC Pharmacist Recruitment 2025: इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से 8 अप्रैल 2025 तक चली थी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
BTSC Pharmacist Result 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह रिजल्ट आज यानी 24 जुलाई 2025 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2473 पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणीवार भर्तियां निचे दी गई हैं।
अनारक्षित (General): 904 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 226 पद
अनुसूचित जाति (SC): 458 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 29 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 495 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 273 पद
पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 88 पद
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "BTSC Pharmacist Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि(पासवर्ड) डालें।
लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट रख लें।
BTSC द्वारा फार्मासिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 4 जून 2025 को किया गया था। आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के अंक 24 जुलाई को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से 8 अप्रैल 2025 तक चली थी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को रु. 5,200 से 20,200 के वेतनमान और रु. 2,800 ग्रेड पे के साथ नियुक्त किया जाएगा।