शिक्षा

Job Tips : इन कोर्सों को करके पा सकते हैं Google, Microsoft जैसी बड़ी IT कंपनियों में नौकरी, विदेश जाने का भी मिल सकता है मौका

Job Tips : आज का समय इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का है। आईटी(इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) की फील्ड में Google, Microsoft, Amazon जैसी बड़ी कंपनियां लाखों की सैलरी अपने कर्मचारियों को देती हैं। इसलिए छात्र भी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईटी संबंधित कोर्स...
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 6:04 PM IST
Feature image

Job Tips : आज का युवा अपने करियर को लेकर बहुत जागरूक और सजग रहता है। पढ़ाई के दौरान सभी युवा यहीं चाहते हैं कि उनका करियर बहुत शानदार और सफल हो। युवाओं का यह सपना होता है कि उनकी नौकरी किसी अच्छी कंपनी में लाखों की सैलरी पर लगे। कॉलेज की पढ़ाई के बाद कई युवाओं का सपना पूरा भी होता है। लेकिन बड़ी और अच्छी कंपनी में नौकरी के लिए पढ़ाई भी उतनी ही अच्छी तरीके से करनी होती है।

आज का समय इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का है। आईटी(इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) की फील्ड में Google, Microsoft, Amazon जैसी बड़ी कंपनियां लाखों की सैलरी अपने कर्मचारियों को देती हैं। इसलिए छात्र भी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईटी संबंधित कोर्स करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इंजीनियरिंग एक ऐसा ही कोर्स है, जिसे करने के बाद युवा सबसे ज्यादा आईटी कंपनियों में नौकरी पाते हैं।

Job Tips

इन स्ट्रीम में करें इंजीनियरिंग


इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के बाद छात्रों को स्ट्रीम चुनना होता है। कंप्यूटर साइंस के छात्रों को सबसे ज्यादा आईटी सेक्टर में काम करने का मौका मिलता है। आज के समय में अधिकतर छात्रों की कोशिश होती है कि उन्हें अपने इंजीनियरिंग के दौरान कंप्यूटर साइंस पढ़ने का ही मौका मिलें। कंप्यूटर साइंस के बाद इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के छात्रों को भी आईटी सेक्टर में काम करने का मौका मिलता है।

हालाकिं कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम में बहुत अंतर नहीं है। दोनों का सिलेबस लगभग एक जैसा ही होता है। इसके अलावा बाकि स्ट्रीम जैसे टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई और स्ट्रीम के छात्रों को भी आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है। साथ ही कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को भारत से बाहर अलग-अलग देशों में काम के सिलसिले में भेजते रहते हैं।

कैसे मिलती है बड़ी आईटी कंपनियों में नौकरी


कई बार छात्रों को उनके कॉलेज प्लेसमेंट से ही बड़ी और अच्छी कंपनियों में नौकरी मिल जाती है। कॉलेज से प्लेसमेंट मिल जाने से छात्रों को नौकरी पाने में सहूलियत होती है। कॉलेज के अलावा भी कई छात्र कंपनियों के वैकेंसी आने पर अप्लाई करते हैं और उन्हें नौकरी मिल जाती है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों में वैकेंसी संबंधित जानकारी उनके आधिकारिक पोर्टल या "लिंकडीन" जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिल जाती है।

इसके अलावा नौकरी पाने के लिए सबसे बेहतर तरीका यह है कि अगर आपके कोई दोस्त, कॉलेज के सीनियर या कोई रिश्तेदार किसी बड़ी कंपनी में काम करते हैं तो आप उनसे कह सकते हैं कि कंपनी में वैकेंसी आने पर वह आपको बताएं और साथ ही नौकरी पाने में रेफरल लगाकर आपकी मदद भी कर सकते हैं।

Updated on:
23 Sep 2024, 6:04 PM IST
Published on: