Time Management Books : जीवन में सफल होने के लिए सबसे जरुरी होता है समय का प्रबंधन। हमें बचपन से सिखाया जाता है कि समय का सही तरीके से उपयोग करके हम सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। पढ़ाई हो या नौकरी, जो समय का सही उपयोग करता है वो बाकि के मुकाबले ज्यादा सफल और बेहतर स्थिति में होता है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें और स्किल बढ़ाने के लिए पढ़ने का समय नहीं मिलता है, या काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन इन सब समस्याओं का सामाधान उपलब्ध है। बस हमें उस सामाधान तक पहुंचने की जरुरत है।