Banking, SSC, Engineering, Medical जैसे कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के भारत सरकार ने एक बेहतरीन सुविधा दी है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले Education Ministry की ओर से "SATHEE" पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन चलाया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र निशुल्क में तैयारी कर सकते हैं। भारत सरकार ने इसकी सुविधा देश के सभी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को दी है।