शिक्षा

CA Final Result Out: सीए फाइनल रिजल्ट जारी, एक साथ दो कैंडिडेट बने टॉपर, यहां देखें Toppers के नाम…

CA Final Result Out: भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान ने सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट देर रात 26 नवंबर 2024 को जारी कर दिया है। इस साल हेरंब माहेश्वरी और ऋषभ ओस्तवाल आर ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2025, 9:14 AM IST
CA Final Result Out

CA Final Result Out: भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान ने सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट देर रात 26 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया है। इस साल हेरंब माहेश्वरी और ऋषभ ओस्तवाल आर ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटicai.nic.in पर जाएं।

ये रहे सीए फाइनल परीक्षा के टॉपर (CA Final Topper) 

  • हेरंब माहेश्वरी- रैंक 1 (508 अंक), ऋषभ ओस्तवाल- रैंक 1 (508 अंक)
  • रिया कुंजनकुमार शाह- रैंक 2 (501 अंक)
  • किंजल अजमेरा- रैंक 3 (493 अंक)

इस तारीख को हुई थी परीक्षा

आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा नंवबर 2024 में आयोजित की गई थी। ग्रुप I CA फाइनल परीक्षा 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप II परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की गई थी। 

ICAI द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार-

  • ग्रुप 1 परीक्षा-  66, 987 कैंडिडेट्स में से 11, 253 (16.8 %) पास हुए 
  • ग्रुप 2 परीक्षा- 49,459 कैंडिडेट्स में 10,566 (21.36 %) पास हुए 

पिछले साल क्या था रिजल्ट 

इंफोग्राफिक के माध्यम से देखें पिछले साल का रिजल्ट-

इस तरह देखें रिजल्ट (CA Final Result Download)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • यहां रिजल्ट का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें 
Updated on:
1 Jan 2025, 9:14 AM IST
Published on: