शिक्षा

IIM CAT 2020 Form Edit Window : आवेदन पत्र में सुधार का कल अंतिम दिन, जानें पूरी प्रक्रिया

IIM CAT 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) सहित देश के टॉप B स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा के ...
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2020, 8:20 AM IST
IIM Bangalore
IIM Bangalore

IIM CAT 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) सहित देश के टॉप B स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा के आवेदन में सुधार के लिए मौका दिया गया है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में कोई बदलाव करना चाहते हैं, वे 27 सितंबर की सुबह 10 बजे से 29 सितंबर की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कर सकते हैं।

उम्मीदवार केवल अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और टेस्ट सिटी वाले कॉलम में बदलाव कर सकते हैं. IIM-CAT 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।


बता दें कि करेक्शन विंडो आज यानि 27 सितंबर, 2020 सुबह 10 बजे से लेकर 29 सितंबर, 2020 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। कैट 2020, देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020
परीक्षा तिथि: 29 नवंबर, 2020


IIM CAT 2020 आवेदन पत्र में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर ऐसे करें एडिट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
ID और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
मांगी गई जानकारी भरें।
अब आपका एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
अब 'edit option' पर क्लिक करें।
अपनी सुविधा अनुसार फॉर्म में बदलाव करें, और सबमिट कर देवें।

Updated on:
28 Sep 2020, 8:20 AM IST
Published on: