
CBSE 10th Class Result 2021: कोरोना महामारी का असर अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) स्कूलों के छात्रों के रिजल्ट पर भी दिखाई देने लगा है। कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था। उसके बाद इंटरनल असेसमेंट सिस्टम के आधार पर दसवीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने का काम जारी है। इस बीच खबर यह है कि इंटरनल असेसमेंट में काफी संख्या में छात्र पास नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह फेल हुए छात्रों का स्कूल असेसमेंट में हर विषय की परीक्षा में एपियर नही होना है। अब इसका असर छात्रों के रिजल्ट पर हुआ है।
इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि जब स्कूल का साल भर के तीन असेसमेंट पर रिजल्ट निकाला गया तो इन छात्रों के कुल अंक पर इसका असर हुआ है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Central Board of Secondary Education ) पटना क्षेत्रीय कार्यालय ये मिली जानकारी को मानें तो यह स्थिति बिहार के ज्यादातर स्कूलों की है। बोर्ड की मानें तो जो छात्र स्कूल असेसमेंट में पास नहीं कर पाए उनके रिजल्ट में मॉडरेशन पॉलिसी बोर्ड द्वारा लागू किया जाएगा। फिलहाल, इस बात की सूचना स्कूल के संचालकों ने सीबीएसई को भेजी है।
20 मई को जारी होगा सपोर्ट सिस्टम लिंक
अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) द्वारा इन छात्रों को ग्रेस अंक दिया जाएगा। बोर्ड की मानें तो स्कूल के रिजल्ट कमेटी द्वारा रिजल्ट तैयार करने के बाद मॉडरेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीबीएसई की मॉडरेशन प्रक्रिया 28 मई 2021 से शुरू होगी। ग्रेस अंक ओवर ऑल रिजल्ट और विषय वार भी दिया जाएगा। ग्रेस अंक देने से पहले सीबीएसई की ओर से 20 मई 2021 को ऑनलाइन सपोर्ट सिस्टम का लिंक स्कूलों को भेजने की योजना है। बोर्ड के नियमों के मुताबिक ग्रेस अंक पांच से दस तक का हो सकता है।
Web Title: CBSE 10th Class Result 2021 - Students Fail In School Assessment System