पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कक्षा 10 और कक्षा 8 के परिणामों की घोषणा की। उन्होंने मीडिया को बताया कि कक्षा 10 के लिए पास प्रतिशत 99.93 है, जबकि कक्षा 8 के 99.87 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में लड़कों को पीछे छोड़ते हुए इस बार भी बाजी मारी है। कक्षा 8 के लिए कुल 3,07,272 छात्रों में से 3,06,893 ने परीक्षा पास की है। कक्षा 10 के लिए कुल 3,21,384 उम्मीदवारों में से 3,21,161 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।