11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का बदला कार्यक्रम, संशोधित डेटशीट यहां से करें डाउनलोड

PSEB Board Exam 2021 Latest Update: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। अब 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 अप्रैल से और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 16 Mar 2021, 12:55 PM IST

board_exam.png

PSEB Board Exam 2021 Latest Update: पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के चलते सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही कुछ शहरों में कर्फ्यू की घोषणा के बाद स्कूलों को भी बंद कर दिया है। सरकार द्वारा स्कूलों को बंद करने की घोषणा के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को भी एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। पंजाब में 12वीं बोर्ड की परीक्षा 22 मार्च से और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 09 अप्रैल से शुरू होनी थी, जिसे अब बदल दिया गया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक अब 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 अप्रैल से और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होगी।

पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ ही अब मौतों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। रविवार को कुल संक्रमण के 1600 मामले सामने आए थे और 20 मरीजों की मौत हो गई थी।

Click Here For Download PSEB Board Exam 2021 Revised Datesheet

PSEB Board Exam 2021 Datesheet
पंजाब बार्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी पीएसईबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए होम पेज पर ही लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में दिये गए संशोधित डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें। लिंक क्लिक करने के साथ ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन हो जाएगा। डेटशीट को डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Read More: बोर्ड एग्जाम की तैयारी में टाइम मैनेजमेंट संग स्ट्रेस मैनेज करें

देश के इन 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
Covid-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। अगर कोरोना के मामलों में ऐसे ही वृद्धि रही, तो सरकार संपूर्ण राज्य में लॉकडाउन लागू कर सकती है। इन जगहों पर यह लॉकडाउन सोमवार 15 मार्च को सुबह आठ बजे लागु रहेगा। परभणी जिले में 12 मार्च रात 12 बजे से 15 मार्च सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया। वहीं पुणे में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा।

Read More: पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूलों को फिर से बंद करने के दिए निर्देश, पढ़ें पूरी डिटेल्स