शिक्षा

CBSE Registration: कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आज से शुरू रजिस्ट्रेशन, नोट कर लें जरूरी तारीख

CBSE Registration For 9th And 11th: 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 18 सितंबर से शुरू हो गए हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2024 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार फटाफट अप्लाई कर दें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 3:59 PM IST
CBSE Registration

CBSE Registration For 9th And 11th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर दिए हैं। छात्र परीक्षा संगम पर जाकर रजिस्ट्रेशन शुरू करा सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया था।

नोट कर लें अंतिम तारीख (CBSE Registration)

9वीं और 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 18 सितंबर से शुरू हो गए हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2024 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार फटाफट अप्लाई कर दें। नोटिस में अंतिम तारीख पर खास जोर दिया गया है। स्कूलों से कहा गया है कि वे ध्यान दें कि छात्र समय से प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है cbse.gov.in 


अलग-अलग है दोनों कक्षा की फीस (CBSE Registration Fees)

कक्षा 9वीं के छात्र को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं कक्षा 11वीं के छात्रों को 600 रुपये की फीस देनी होगी। समय से प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो कैंडिडेट्स को लेट फीस के साथ फॉर्म भरना होगा। लेट फीस के साथ 24 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। लेट फीस के तौर पर 2300 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस केवल ऑनलाइन माध्यमों से जमा की जा सकती है। अन्य किसी माध्यम से जमा की गई फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।

10वीं और 12वीं के लिए भी शुरू हो गए हैं रजिस्ट्रेशन

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी स्कूल को निर्धारित समय के अंदर ही रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2024 है। 

Updated on:
18 Sep 2024, 3:59 PM IST
Published on: