8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NASA में करनी है नौकरी पक्की तो सिर्फ पढ़ाई से नहीं बनेगी बात, करना होगा ये काम 

Education Qualification Needed For NASA: नासा में काम करने के लिए ISRO का अनुभव काफी काम आता है। नासा में सिर्फ डिग्री के दम पर नौकरी नहीं मिलती है बल्कि आपके पहले के प्रोजेक्ट और काम को देखकर मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Sep 2024, 10:09 AM IST

NASA

Education Qualification Needed For NASA: अगर आप नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के साथ काम करना चाहते हैं तो उसके लिए साइंस विषय की पढ़ाई करना जरूरी है। यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं होता है। लेकिन अगर आप में टैलेंट है तो आप एक दिन यहां जरूर काम करने लायक बन सकते हैं। आइए, जानते हैं नासा में काम पाने के लिए किस विषय की पढ़ाई करनी चाहिए-

पहला स्टेप है 12वीं (Education Qualification For NASA)


इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपका शुरुआत से ही पढ़ने में अच्छा होना जरूरी है। ऐसा समझ लीजिए कि नासा के साथ काम करना है तो आपका शैक्षणिक रिकॉर्ड (Education Qualification) अच्छा होना चाहिए। कैंडिडेट्स की बोर्ड परीक्षा में भी अच्छे अंक होने चाहिए। 10वीं के बाद 12वीं में साइंस स्ट्रीम होना जरूरी है। इस फील्ड में जाने के लिए पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) से करें।

यह भी पढ़ें- स्पेस और ग्रहों में है दिलचस्पी तो इस विषय से कर सकते हैं BTech, लाखों में होगी कमाई

STEM विषयों से करें ग्रेजुएशन 

12वीं की पढ़ाई के बाद किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से अच्छे नंबरों के साथ साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स (STEM) फील्ड में बैचलर्स की डिग्री ले लें। कैंडिडेट्स एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और फिजिक्स विषयों में से किसी में भी बैचलर्स की डिग्री ले सकते हैं।

नासा में काम करने के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में ग्रेजुएशन के बाद कैंडिडेट्स का मास्टर्स भी करना चाहिए। आपने जिस विषय से बैचलर्स की डिग्री ले रहे हैं, उसी से मास्टर्स की डिग्री लें। साथ ही इसी विषय में पीएचडी की डिग्री हासिल करके शौध कार्यों के लिए खुद को तैयार करें।

यह भी पढ़ें- करियर को लेकर हैं कंफ्यूज तो देखें ये 8 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी कमाई

पढ़ाई के अलावा ये स्किल्स भी हैं जरूरी (Skills Needed For NASA)

नासा ज्वॉइन करने की इच्छा रखते हैं तो केवल एकेडमिक एक्सीलेंस से काम नहीं चलने वाला है बल्कि इन स्किल्स को भी सीख लें- 

  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे पायथन
  • सी ++
  • जावा 
  • डेटा एनालिसिस की नॉलेज
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड
  • क्रिटिकल थिंकिंग
  • कम्यूनिकेशन स्किल्स 

नासा समय समय पर वर्कशॉप कराता रहता है। आप इन वर्कशॉप का हिस्सा बनकर ट्रेनिंग ले सकते हैं और अपनी स्किल्स बढ़ा सकते हैं। साथ ही इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित कई ट्रेनिंग का भी हिस्सा बन सकते हैं। स्पेस साइंस से संबंधित कॉन्फ्रेंस व सेमिनार में हिस्सा लें।

इस तरह मिलेगी एंट्री

वहीं जानकारों की मानें तो नासा में काम करने के लिए ISRO का अनुभव काफी काम आता है। नासा में सिर्फ डिग्री के दम पर नौकरी नहीं मिलती है बल्कि आपके पहले के प्रोजेक्ट और काम को देखकर मिलती है। अन्य जानकारी के लिए नासा की वेबसाइट nasa.gov.in समय-समय पर विजिट करें।