शिक्षा

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा पोस्टपोन, इन देशों के लिए नोटिस जारी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच CBSE ने 2 मार्च 2026 को बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड 3 मार्च को हालात की समीक्षा कर नई तारीखों की घोषणा करेगा।

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
Exams Postponed(Image-Freepik)

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में बढ़ते तनाव को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 2 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की घोषणा की है। यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में लागू होगा।
बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि इन देशों में मौजूदा हालात सामान्य नहीं हैं। छात्रों और स्कूलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थगित करना जरूरी समझा गया। नई परीक्षा तिथियों का ऐलान जल्द किया जाएगा।

CBSE Board Exam 2026: क्यों लिया गया फैसला?


दरअसल, क्षेत्र में हाल ही में हालात अचानक बिगड़ गए हैं। Iran और Israel के बीच तनाव खुलकर सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी समर्थन के साथ इजरायल ने ईरान पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei समेत कई सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबर है। इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया। इजरायल के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि हमले सैन्य ठिकानों पर केंद्रित थे, लेकिन उनके असर से आसपास के इलाकों में भी नुकसान पहुंचा। UAE, कतर और बहरीन जैसे देशों में रिहायशी क्षेत्रों तक इसका प्रभाव देखा गया।

CBSE: हालात की समीक्षा की जाएगी


इन परिस्थितियों को देखते हुए CBSE ने एहतियाती कदम उठाया है। बोर्ड ने यह भी बताया है कि 3 मार्च को हालात की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 5 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मिडिल ईस्ट में CBSE से संबद्ध कई स्कूल संचालित होते हैं और हजारों भारतीय छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में यह फैसला छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

Updated on:
02 Mar 2026 10:01 am
Published on:
01 Mar 2026 03:47 pm
Also Read
View All