शिक्षा

सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना स्कोर

CBSE Class 10 Supplementary Result 2025 जारी हो गया है। जिसमें कुल 48.68% छात्र पास हुए हैं। स्टूडेंट अपना स्कोरकार्ड cbse.gov.in व DigiLocker पर चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।
less than 1 minute read
Aug 05, 2025
CBSE Class 10 Supplementary Result 2025
CBSE Class 10 Supplementary Result 2025

CBSE Class 10 Supplementary Result 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने आज 5 अगस्त 2025 को 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र इसके अलावा DigiLocker ऐप पर भी रोल नंबर और अन्य डिटेल्स डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कितने छात्रों को मिली सफलता?

इस साल 1,43,648 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें 1,38,898 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 67,620 छात्रों ने परीक्षा पास की है। प्रतिशत में यह आंकड़ा 48.68% है। लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 51.04% रहा जबकि लड़कों का आंकड़ा 47.41% रहा है।

CBSE Class 10 Supplementary Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Class 10 Supplementary Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की डिटेल भरें।
  • उसके बाद सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    कहां से मिलेगी मार्कशीट?

    रेगुलर छात्रों की मार्कशीट उनके स्कूलों में भेजी जाएगी। प्राइवेट छात्रों की मार्कशीट उनके परीक्षा केंद्रों या फॉर्म में दिए गए पते पर भेजी जाएगी।

    रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं वे 8 अगस्त 2025 से मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    Updated on:
    05 Aug 2025 05:15 pm
    Published on:
    05 Aug 2025 05:15 pm