शिक्षा

CBSE Class 12th Exam 2021 Postponed: सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

CBSE Class 12th Exam 2021 Postponed: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2021, 2:55 PM IST
cbse_.png

CBSE Class 12th Exam 2021 Postponed: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री के साथ बैठक में लिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को की मई और जून तक स्थगित कर किया है। कोरोना संक्रमण से स्थिति सुधरने के साथ ही CBSE Class 12th Exam 2021 Revise Datesheet जारी कर दी जाएगी।

विपक्ष द्वारा सीबीएसई परीक्षाओं स्थगित करने को लेकर सरकार को पिछले कुछ दिनों से घेरा जा रहा था। अभिभावकों ने भी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग रखी थी। इन सभी के बीच आज पीएम मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के स्थगन और रद्द करने का फैसला लिया गया है। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई है, वहीँ बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की गई है। दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की अपील की थी।

कब होगी 12वीं की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड ने भी इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से 14 जून 2021 तक होनी थीं। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अब कब ली जाएंगी, इसका फैसला 01 जून 2021 को कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले नोटिस जारी कर सूचना दी जाएगी।

Updated on:
14 Apr 2021, 2:55 PM IST
Published on: