शिक्षा

सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

CBSE Merit Scholarship 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

less than 1 minute read
Nov 12, 2020
scholarship.png
jaipur

CBSE Merit Scholarship 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकते हैं। पात्र गर्ल्स स्टूडेंट्स, जिन्होंने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों से 10वीं बोर्ड परीक्षा 2020 उत्तीर्ण की है, वे स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

बता दें कि सभी पात्र उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर, 2020 तक है। वहीं, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 28 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले जमा की जानी है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हार्ड कॉपी पर विचार नहीं किया जाएगा।

अंतिम तिथि से पहले, उम्मीदवार इन दो सीबीएसई स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन

1. सिंगल गर्ल चाइल्ड प्लस टू स्टडीज- 2020 के लिए सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम।

2. वर्ष 2019 में 10वीं पास सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के ऑनलाइन आवेदन का नवीनीकरण।

पात्रता
बता दें कि सभी सिंगल गर्ल्स स्टूडेंट्स, जिन्होंने CBSE कक्षा 10 की परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं और CBSE से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11 या 12 की पढ़ाई कर रही हैं और जिनकी ट्यूशन शैक्षणिक वर्ष के दौरान प्रति माह 1,500 से अधिक नहीं है, वे इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सीबीएसई स्कॉलरशिप के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

सीबीएसई द्वारा आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए माता-पिता के प्रयासों को पहचानना है।

Published on:
12 Nov 2020 06:11 pm