शिक्षा

CBSE ने दिल्ली, पटना, छत्तीसगढ़ के 29 स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, जानिए आगे क्या होगा

CBSE Surprise Inspection: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, बिहार और गुजरात और छत्तीसगढ़ के 29 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश लोगों को बोर्ड के संबद्धता उपनियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 10:45 AM IST
CBSE Surprise Inspection

CBSE Surprise Inspection: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, बिहार और गुजरात और छत्तीसगढ़ के 29 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश लोगों को बोर्ड के संबद्धता उपनियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इन स्कूलों में छात्रों की वास्तविक हाजिरी से ज्यादा छात्रों को नामांकित किया गया। साथ ही इन स्कूलों द्वारा बुनियादी ढ़ांचे के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।

इन स्कूलों के खिलाफ बोर्ड करेगा नोटिस (CBSE Show Cause Notice)

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई ने इन उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए ऐसे सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में है। यही नहीं बोर्ड दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी विचार कर रहा है। 

29 में से 18 स्कूल सिर्फ दिल्ली के हैं (CBSE Surprise Inspection)

बोर्ड के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों में से 18 दिल्ली में हैं, जबकि वाराणसी में तीन, बेंगलुरु, पटना, अहमदाबाद, बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में दो-दो स्कूल हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बहुत से छात्र ‘डमी’ के तौर पर दाखिला लेते हैं ताकि वे पूर्ण रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकें। ऐसे छात्र स्कूल नहीं आते हैं और सीधे बोर्ड परीक्षा में शामिल हो जाते हैं।

दिल्ली के दो स्कूलों के खिलाफ शिकायत दर्ज (Delhi Schools)

सीबीएसई ने इससे पहले बीते मंगलवार (17-12-2024) को दिल्ली के दो स्कूलों के खिलाफ प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। बोर्ड का कहना है कि इन स्कूलों ने CBSE के सामने जाली दस्तावेज पेश किए हैं। वहीं बीते महीने सीबीएसई ने एक्शन लेते हुए 21 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी थी। इनमें ज्यादातर स्कूल दिल्ली के थे और 5 स्कूल राजस्थान के थे। इन स्कूलों में CBSE के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।

Updated on:
20 Dec 2024, 10:45 AM IST
Published on: