शिक्षा

स्टुडेंट्स के लिए 3,400 परीक्षा अभ्यास केंद्र शुरू

सरकार ने उच्चतर शिक्षा में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुटे स्टुडेंट्स के लिए कम्प्यूटर पर परीक्षा के अभ्यास की आवश्यकता को देखते हुए रविवार को....

2 min read
Sep 17, 2018
Prakash Javadekar
Prakash Javadekar

सरकार ने उच्चतर शिक्षा में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुटे स्टुडेंट्स के लिए कम्प्यूटर पर परीक्षा के अभ्यास की आवश्यकता को देखते हुए रविवार को देश के 622 जिलों में 3,400 से ज्यादा परीक्षा अभ्यास केंद्रों की शुरुआत की। इन केंद्रों पर छात्र-छात्राएं शनिवार और रविवार को अभ्यास कर सकते हैं। शनिवार को दोपहर बाद ढाई बजे से पांच बजे तक अभ्यास का समय होगा, जबकि रविवार को दो पालियों में सुबह 11 बजे से और दोपहर बाद ढाई बजे से अभ्यास किया जा सकता है। प्रत्येक सत्र ढाई घंटे का होगा।

सरकार ने इस साल से जेईई मेन्स और यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाओं के पैटर्न भी बदल दिए हैं। अब ये परीक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं। इसलिए, विशेषकर गरीब तबकों और दूरदराज के स्टुडेंट्स को होने वाली परेशानी के मद्देनजर इन केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों पर कुल 2,72,348 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन केंद्रों के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार समानता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए देश भर में इन केंद्रों का उद्घाटन किया जा रहा है। इससे जिन स्टुडेंट्स के पास कम्प्यूटर या स्मार्टफोन नहीं है, वे भी ऑनलाइन परीक्षा के गुरों से वाकिफ हो सकें।

उन्होंने आगे कहा कि अब कोई भी छात्र-छात्रा संसाधन की कमी के कारण पीछे नहीं रहेगा। जेईई की तैयारी के लिए छात्र 'स्वयं' प्लेटफॉर्म पर आईआईटी प्रोफेसर एसिस्टेड लर्निंग के लेक्चर के वीडियो देख सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उच्च शिक्षा सचिव आर. सुब्रमण्यम तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी भी शामिल थे। एनटीए को जेईई मेन, नीट, यूजीसी नेट, सीमैट और जीपैट परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। इन परीक्षा अभ्यास केंद्रों की स्थापना उसी ने की है।

Published on:
17 Sept 2018 11:46 am
Also Read
View All
माता-पिता को खोने के गहरे दर्द को बनाया अपनी ताकत, कर्नाटक के होसपेट में एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पेश की संघर्ष और समर्पण की मिसाल

CBSE 12th स्टूडेंट्स को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की NSUI की मांग, रिवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने से इनकार

गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर गूंजी बाल सत्संग सुधा, संस्कारों की पाठशाला में खिले नन्हे चेहरे

स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन: बुदरसिंगी के ग्रामीणों ने किया आंदोलन, बोले- गांव की स्कूल बंद करना ग्रामीण बच्चों के साथ अन्याय

NEET UG Re Exam 2026 परीक्षा के लिए NTA ने खोला स्क्राइब पोर्टल, 12 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन