शिक्षा

CGPSC SI Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस सब-इंस्पेक्टर के लिए आवेदन की बढ़ गई तारीख, जानें डेट

CGPSC: इस भर्ती के माध्यम से कुल 341 पदों को भरा जाना है। जिसमें 278 एसआई के पद, 19 सूबेदार, 14 प्लाटून कमांडर...

less than 1 minute read
Dec 12, 2024
CGPSC SI Vacancy 2024

CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर जरुरी अपडेट सामने आ गया है। सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांड के पदों के लिए होने वाली भर्ती को लेकर आवेदन तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब 25 दिसंबर 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले यह तारीख 21 दिसंबर थी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। वहीं 26 से 27 दिसंबर तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।

CGPSC SI Vacancy 2024: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना है।

वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती के नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

जरुरी डिटेल्स के साथ आवेदन फॉर्म भर दें।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर दें।

CGPSC SI Vacancy: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 341 पदों को भरा जाना है। जिसमें 278 एसआई के पद, 19 सूबेदार, 14 प्लाटून कमांडर, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) जैसे पद शामिल है। इसके अलावा 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पदों पर भर्ती होनी है।

Also Read
View All

अगली खबर