एक बार इसे अच्छे से समझने की जरुरत है कि यह निगेटिव मार्किंग कैसे काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह नियम बनाया गया है कि अगर किसी प्रश्न को छात्र बिना जवाब दिए छोड़ देते हैं तो, उस सवाल के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसको आसान भाषा में ऐसा समझिए कि आयोग ने परीक्षा में 5 ऑप्शन देने का नियम भी बनाया है। यानी पहले 4 ऑप्शन दिए जाते थे, लेकिन अब 5 दिए जाएंगे। तो छात्रों को अब अगर किसी सवाल का सही उत्तर नहीं पता हैं तो सवाल खाली छोड़ने की जगह छात्रों को बस 5th ऑप्शन का गोला भरना होगा। इस ऑप्शन के लिए न तो एक्स्ट्रा नंबर मिलेंगे और न ही किसी प्रकार का नंबर काटा जाएगा। लेकिन अगर कोई भी ऑप्शन नहीं चुना है तो नंबर कटेंगे।