19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / RSMSSB: राजस्थान में जेल प्रहरी के लिए निकली भर्ती, इतने पदों के लिए 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

RSMSSB: राजस्थान में जेल प्रहरी के लिए निकली भर्ती, इतने पदों के लिए 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Jail Prahari Bharti: जेल प्रहरी 2024 भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9, 10, 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 12 Dec 2024, 1:01 PM IST

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Bharti 2024

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Bharti 2024

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Bharti 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSMSSB ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने जेल प्रहरी (jail prahari bharti) के पद के लिए 803 भर्तियां निकाली है। जो भी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरुरी योग्यता रखते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट RSMSSB.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसलिए लिए आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-RPSC Teacher Vacancy: राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के कई पदों पर निकली भर्ती, आयु सीमा सहित जान लें अन्य जरूरी डिटेल

Jail Prahari Bharti: ये होनी चाहिए योग्यता


जेल प्रहरी 2024 भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9, 10, 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए युवाओं के पास 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट RSMSSB.rajasthan.gov.in पर जाया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 26 साल तय की गई है। वहीं आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-यूपी इस इस कॉलेज में दाखिला मतलब लाइफ सेट

RSMSSB: आरक्षित वर्गों को मिलेगी छूट


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को जरुरी छूट दी जाएगी। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों के लिए 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को इसमें 10 साल की छूट का प्रावधान है। इसके अलावा सामान्य अनारक्षित वर्गकी महिला को 5 साल की छूट होगी। जेल प्रहरी के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Sarkari Naukri 2024: बिना किसी लिखित परीक्षा के इस सरकारी बैंक में मिलेगी नौकरी, सैलरी होगी 1 लाख