
Punjab National Bank Vacancy
Sarkari Jobs: पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी करने के इच्छुकों के लिए बढ़िया खबर सामने आई है। Punjab National Bank ने साइकोलॉजिस्ट और महिला साइकोलॉजिस्ट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और जरुरी योग्यता रखते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर तय की गई है।
यह खबर भी पढ़ें:- यूपी इस इस कॉलेज में दाखिला मतलब लाइफ सेट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से साइकोलॉजिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट (M.A.) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास Phd, M.Phil की डिग्री होगी, उन्हें इस भर्ती के लिए वरीयता दी जाएगी। काउंसलिंग थेरेपी में सर्टिफिकेट रखे वाले उम्मीदवारों को भी वरीयता दी जाएगी। इन सब के अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 10 वर्षों के अनुभव की भी जरुरत है।
पंजाब नेशनल बैंक के इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन आवेदन उनके डिग्री के आधार पर पहले शॉर्टलिस्टिंग और फिर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 1 लाख रूपये महीना सैलरी के रूप में दिया जाएगा। अधिकतम आयु सीमा इस पद के लिए 70 वर्ष तय की गई है। इस भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। Punjab National Bank Vacancy Notification
Updated on:
11 Dec 2024, 4:55 PM IST
Published on:
11 Dec 2024, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.