शिक्षा

Children’s Day Quiz: भारत में बाल दिवस की शुरुआत कब हुई थी, 14 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं बाल दिवस, जैसे कई सवालों के जवाब जानिये

आप बाल दिवस के बारे में कितना जानते हैं? क्या आप ये जानते हैं कि 14 नवंबर को ही बाल दिवस क्यों मनाया जाता है या इसका इतिहास क्या है? इस आर्टिकल में जानिए बाल दिवस के कई रोचक तथ्य के बारे में।

2 min read
Nov 14, 2025
Children's Day(Image-Designed By Patrika.com)

Children's Day Quiz: हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। इसलिए इस दिन देश के पूर्व पीएम को याद करते हुए बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही राष्ट्र निर्माण के नींव होते हैं। उन्हें बच्चों से बहुत स्नेह था। साल 1964 में उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।

Children’s Day 2025: 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

उत्तर- देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उन्हें बच्चों से बहुत स्नेह था। साल 1964 में उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।

Children’s Day Quiz: जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से इतना लगाव क्यों था?

उत्तर- पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही राष्ट्र निर्माण के नींव होते हैं।

Children’s Day 2025: बच्चे पंडित नेहरू को ‘चाचा नेहरू’ क्यों कहते थे?

उत्तर- पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था। इसी वजह से बच्चे भी उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे।

Children’s Day Importance: बाल दिवस मनाने का मुख्य मकसद क्या होता है?

उत्तर- बाल दिवस का मकसद बच्चों के अधिकारों और शिक्षा को प्राथमिकता देना है।

World Children’s Day 2025: विश्व बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

उत्तर- विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई थी।

Jawaharlal Nehru: वकालत छोड़ राष्ट्रसेवा चुना


विदेश में पढ़ाई के दौरान भी उनका मन हमेशा भारत की आजादी के विचारों में रमा रहा। भारत लौटने के बाद उन्होंने वकालत छोड़ दी और राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना। धीरे-धीरे वे महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू जी का जीवन आज भी बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा है। बच्चों के लिए उन्होंने कहा था 'बच्चे आज के नहीं, बल्कि आने वाले कल के निर्माता हैं।'

Updated on:
14 Nov 2025 08:40 am
Published on:
14 Nov 2025 08:34 am
Also Read
View All

अगली खबर