क्या आपको पता है कि भारत का सेक्स अनुपात क्या है? दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां महिलाओं का अनुपात पुरुषों से ज्यादा है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में।
Countries With More Men Than Women: अमूमन अधिकतर देशों में ऐसा देखा जाता है कि वहां की जनसंख्या में ज्यादा पुरुष होते हैं। पुरुष के मुकाबले जनसंख्या में औरतें कम होती हैं। लेकिन कई देशों में बदलाव हुआ है। दुनिया के कई देशों में अब महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक दिखाई दे रही है। यह कोई अचानक हुआ परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह वृद्ध होती आबादी, प्रवासन के बदलते रुझानों और जीवनशैली में सुधार के चलते धीरे-धीरे विकसित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों विभाग (UN DESA) और विश्व बैंक की 2024 की जनसांख्यिकीय रिपोर्टों के अनुसार, पूर्वी यूरोप, एशिया के कुछ हिस्सों और दक्षिणी अफ्रीका में महिला-बहुल आबादी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
लातविया, लिथुआनिया और यूक्रेन जैसे देशों में महिलाओं का अनुपात दुनिया में सबसे अधिक है। हर 100 पुरुषों पर लगभग 116 से 118 महिलाएं रहती हैं। इसकी वजहें स्वास्थ्य से लेकर ऐतिहासिक परिस्थितियों तक जुड़ी हैं। इन क्षेत्रों में पुरुषों की औसत आयु कम होती है और रोजगार के लिए बाहर जाने वालों में पुरुषों की संख्या अधिक होती है, जबकि महिलाएं प्रायः वहीं रहती हैं या जीवन के बाद के वर्षों में वापस लौट आती हैं।
रूस और बेलारूस में भी यही पैटर्न दिखाई देता है। जैसे-जैसे आबादी वृद्ध हो रही है, वरिष्ठ नागरिकों में महिलाओं का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। पश्चिमी यूरोप जैसे पुर्तगाल, फ्रांस और जर्मनी में भी महिलाएं पुरुषों से अधिक हैं, हालांकि अंतर कम है। इसका मुख्य कारण यह है कि महिलाएं औसतन पुरुषों की तुलना में चार से छह साल अधिक जीती हैं।
नेपाल में बड़ी संख्या में पुरुष विदेशों में काम करते हैं, जिससे स्थानीय आबादी में महिलाओं का अनुपात बढ़ जाता है। हांगकांग में महिलाओं की लंबी आयु और पुरुषों की अपेक्षाकृत कम जीवन होने का कारण एक स्थिर लैंगिक अंतर पैदा करती है। वैश्विक स्तर पर पुरुष महिला अनुपात लगभग बराबर है .हर 100 महिलाओं पर 101 पुरुष। भारत की बात करें तो भारत में सेक्स अनुपात SRB( Sex Ratio Birth) हर 917 महिलाओं पर 1000 पुरुष हैं।