CTET 2024 : CTET 2024 फॉर्म में कुछ ही प्रकार के बदलाव संभव हैं। CTET 2024 Correction Window के माध्यम से आवेदक के नाम, पिता का नाम...
CTET 2024 Last Date : CBSE ने CTET एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार के अपडेट के लिए करेक्शन विंडो को आज यानी 21 अक्टूबर से खोल दिया गया है। जो भी उम्मीदवार अपने फॉर्म में किसी प्रकार का बदलाव या किसी गलती का सुधार करना चाहते हैं तो वो, 25 अक्टूबर तक कर सकते हैं। इसके बाद बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ctet.nic.in पर जाकर फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म में बदलाव के लिए करेक्शन फीस भी चुकानी पड़ेगी।
फॉर्म में बदलाव के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट पर Correction Window CTET 2024 पर क्लिक करें।
अपने फॉर्म को ओपन करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद फॉर्म में जरुरी बदलाव करें।
बदलाव हो जाने पर सेव करें और सबमिट कर दें।
CTET 2024 फॉर्म में कुछ ही प्रकार के बदलाव संभव हैं। CTET 2024 Correction Window के माध्यम से आवेदक के नाम, पिता का नाम, मां का नाम, लिंग, नेशनलिटी, एंप्लॉयमेंट स्टेट्स, जन्म तिथि, कैटेगरी, दिव्यांग कैटेगरी, पता, मोबाइल नंबर, चुना हुआ पेपर, पेपर II का विषय, एजुकेशनल बैकग्राउंड, परीक्षा केंद्र के लिए प्राथमिकताएं, भाषा I और/ या II के लिए चयनित भाषा, संस्था का नाम बदला सकता है।
CBSE हर साल CTET परीक्षा दो बार आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई के महीने में और दूसरी परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर 5 तक पढ़ाने के लिए पात्र होते हैं, वहीं पेपर 2 को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।