शिक्षा

CTET Admit Card: 7 जुलाई की परीक्षा के लिए जानिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

CTET Admit Card: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस बारे में अपडेट पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2 min read
CTET Admit Card

CTET Admit Card: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को होगा। एडमिट कार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड (CTET Admit Card)

मिली जानकारी के अनुसार, CTET परीक्षा के लिए 5 जुलाई के आसपास एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

सीबीएसई ने हाल में सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया है 

सीबीएसई ने हाल ही में सीटेट 2024 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in की मदद से देख सकते हैं। वहीं परीक्षार्थियों को अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। 

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप (CTET 2024)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां यहां आपको ‘CTET जुलाई 2024 के लिए केंद्र शहर देखें’ आप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें 
  • इसके बाद क्रेडेंशियल दर्ज करें 
  • सभी विवरण की जांच कर लें और डाउनलोड कर लें

दो चरणों में परीक्षा होगी पूरी 

सीबीएसई सीटीईटी (CBSE CTET) की परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। पहली परीक्षा कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होगी। वहीं, पेपर 2 कक्षा 6-8 तक के लिए होगी। सभी परीक्षार्थियों को पेपर खत्म करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। प्राइमरी कक्षा के शिक्षकों के लिए परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट यानी कि अपर प्राइमरी कक्षा की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

Updated on:
26 Jun 2024 02:44 pm
Published on:
26 Jun 2024 01:24 pm