शिक्षा

CTET आंसर-की के किसी सवाल पर है आपत्ति, इस प्रोसेस की मदद से करें ऑब्जेक्शनत, नोट कर लें अंतिम तारीख

CTET Answer Key 2024: CTET प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 5 जनवरी 2025 तक का समय है। आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो 5 जनवरी 2025 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।

2 min read

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की आंसर-की बीते दिन जारी कर दी गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स इस आंसर की को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.inपर जाएं। CTET परीक्षा 14 दिसंबर 2024 और 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही कैंडिडेट्स इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

कब जारी होगा रिजल्ट? (CBSE CTET Result) 

CTET की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। अब जल्द ही फाइनल रिजल्टभी जारी किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि 5 जनवरी से 6 जनवरी तक CTET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी जाए। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति 

CTET प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 5 जनवरी 2025 तक का समय है। आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो 5 जनवरी 2025 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। कैंडिडेट्स तय तारीख से पहले आपत्ति दर्ज कर दें। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की (CTET Answer Key Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • इसके बाद होम पेज पर CTET Provisional Answer Key की लिंक पर क्लिक करें
  • यहां लॉगिन डिटेल्स डालकर लॉगिन कर लें 
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें 

कैसे दर्ज करें आपत्ति? (CTET Answer Key Objection)

  • आंसर की देखने के बाद आपत्ति दर्ज करने वाले विंडो पर जाएं 
  • इस लिंक पर क्लिक करके जिस सवाल पर आपत्ति है उसे सेलेक्ट करें 
  • आपत्ति शुल्क का भुगतान करें 
  • सबमिट बटन दबाएं

आपत्ति दर्ज करने के लिए आवेदन शुल्क

ऐसे कैंडिडेट्स जो किसी भी सवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, वे इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यदि आप किसी उत्तर को चुनौती देना चाहते हैं तो इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। ये शुल्क रिफंडेबल नहीं है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) दिसंबर सेशन की आंसर-की 1 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है। छात्रों को लंबे वक्त से रिजल्ट जारी होने का इंतजार था। 

Published on:
02 Jan 2025 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर