बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एशिया की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी है। यहां मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग और आर्ट्स सभी स्ट्रीम की पढ़ाई होती है। बीएचयू के डेयरी टेक्नोलॉजी और फूड टेक्नोलॉजी में CUET UG Score के आधार पर दाखिला मिलता है। साथ ही कुछ पात्रता है, जिन्हें पूरा करना जरूरी है। दाखिला लेने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 17 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं 12वीं में साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) से 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए।