28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / Top 5 Engineering College: राजस्थान के इन इंजीनियरिंग कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन, जानने के लिए पढ़ें

Top 5 Engineering College: राजस्थान के इन इंजीनियरिंग कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन, जानने के लिए पढ़ें

अगर आप भी राजस्थान से हैं और अपने शहर में रहकर इंजीनियरिंग की डिग्री लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। ऐसे में आज हम आपको आपके शहर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों (Top Engineering College) के बारे में बताएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 26 Feb 2024, 3:26 PM IST

top_5_engineering_college_2.jpg

Top 5 Engineering College

Top 5 Engineering College: इंटरमीडिएट के बाद बहुत से छात्र-छात्रा इंजीनियरिंग करने की चाह रखते हैं। छात्रों का सपना होता है कि वो बढ़ियां से बढ़ियां कॉलेज में एडमिशन लें। लेकिन कई छात्रों, खासकर लड़कियों के साथ ये समस्या होती है कि, उन्हें घर वाले पढ़ाई के लिए बहुत दूर नहीं भेजना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको आपके शहर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों (Top Engineering College) के बारे में बताएंगे। अगर आप भी राजस्थान से हैं और अपने शहर में रहकर इंजीनियरिंग की डिग्री लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है।


आईआईटी जोधपुर राजस्थान का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है । NIRF 2023 की रैंकिंग में इस कॉलेज को देश के टॉप बीटेक संस्थाओं में 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। यहां पर बीटेक की फीस करीब 8 लाख है। यहां एडमिशन पाने के लिए छात्रों को जेईई एडवांस्ड निकालना होता है।


MNIT जयपुर स्थित टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए बेहतरीन शैक्षिक संस्थान है। यहां की ट्यूशन फीस करीब 5 लाख है। जेईई मेन्स के स्कोर पर यहां एडमिशन होता है। सबसे पुराने एनआईटी में से एक होने के नाते यहां पर विश्व स्तरीय प्रंबध हैं।


राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा का नाम पहले इंजीनियरिंग कॉलेज हुआ करता था। यहां की बीटेक डिग्री की फीस लगभग 3 लाख है। यहां एडमिशन पाने के लिए आपको जेईई मेन्स का स्कोर दिखाना होगा।


इस लिस्ट में बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम भी शामिल है। यह इंजीनियरिंग के लिए प्रतिष्ठित कॉलेज है। जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर आप इस कॉलेज में एडमिशन पा सकते हैं।


राजस्थान या किसी अन्य राज्य के युवा LNMIIT से भी बीटेक कर सकते हैं। यहां एक साल की फीस करीब 3 लाख है। यहां एडमिशन पाने के लिए आपको अपना जेईई मेन्स का कोर्स दिखाना होगा।


नोट:अधिक जानकारी के लिए आप इन कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।