CTET Result December 2024: 1 जनवरी 2025 को CTET परीक्षा के लिए आंसर की जारी की गई थी। जानिए रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है-
CTET Result December 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम जारी करेगा। CTET परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा के लिए आंसर की 1 जनवरी को जारी की गई थी। वहीं आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया था।
CTET 2024 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर और 15 दिसंबर 2024 को किया गया था। पेपर 1 का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:00 की शिफ्ट में हुआ। वहीं पेपर 2 सुबह की शिफ्ट में 9:30 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई।
| कैटेगरी | क्वालिफाइंग मार्क्स | क्वालिफाइंग पर्सेंटज |
| जनरल | 90 अंक | 60 प्रतिशत |
| SC/ST/OBC | 82 अंक | 55 प्रतिशत |
सीटीईटी परीक्षा को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कहते हैं। अंग्रेजी में इसका पूरा नाम (CTET Full Form) Central Teacher Eligibility Test है। इस परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार के निर्देश पर CBSE द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। CTET एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
यह भी पढ़ें- 2024 में ये IIT रहा छात्रों की पहली पसंद, जानिए कारण
सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होती हैं। कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर 1 का आयोजन होता है। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में पास करने के बाद कैंडिडेट्स केवीएस, एनवीएस और अन्य स्कूलों में पढ़ाने के लिए योग्य हो जाते हैं। हालांकि, इस परीक्षा को पास करने मात्र से ही सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की गारंटी नहीं मिलती। यह पात्रता परीक्षा केवल योग्यता परीक्षा के रूप में है।