Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे कुल 700 चेहरों में से अब तक केवल दो महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इनमें से एक आतिशी हैं तो वहीं दूसरी ग्रेटर कैलाश से भाजपा की शिखा राय हैं। आइए, जानते हैं इन्होंने कहां तक पढ़ाई की है-
Delhi Election 2025 Women Candidates Education: दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों पर लगभग रुझान आ चुके हैं। 27 साल बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे कुल 700 चेहरों में से अब तक केवल दो महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इनमें से एक आतिशी हैं, जिन्होंने कालकाजी से जीत दर्ज की है तो वहीं दूसरी ग्रेटर कैलाश से भाजपा की शिखा राय ने जीत दर्ज की है। आइए, जानते हैं इन्होंने कहां तक पढ़ाई की है-
ग्रेटर कैलाश से भाजपा की उम्मीदवार शिखा रॉय ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को हराकर जीत दर्ज की। शिखा रॉय ने 3,188 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। शिखा राय ने लुधियाना के गर्वनमेंट मोडल हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने लुधियाना स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्वनमेंट महिला कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही एमए की डिग्री हासिल की। इसी के साथ शिखा राय के पास LLB की भी डिग्री है।
आतिशी मार्लेना ने कालकाजी सीट पर आम आदमी पार्टी की लाज बचाते हुए जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और दो बार सांसद रहे रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को हरा दिया। आतिशी की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई है। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज से हिस्ट्री की पढ़ाई किया है। उच्च शिक्षा के लिए वे Oxford University गईं और वहां से पोस्टग्रेजुएश की डिग्री हासिल की। Oxford University से अपनी मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने एजुकेशनल रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में यहीं से दूसरी मास्टर डिग्री भी हासिल की।