31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार NEET UG और JEE की परीक्षा में हुआ है ये बड़ा बदलाव, परीक्षा से पहले जुटा लें सारी जानकारी 

NEET UG 2025: कई बड़ी परीक्षाओं की तरह ही इस बार नीट यूजी परीक्षा में भी कई बदलाव किए गए हैं। वहीं जेईई में भी इस बार बड़ा बदलाव किया गया। जानिए इन दोनों परीक्षा में क्या बदलाव किया गया-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 8 Feb 2025, 4:32 PM IST

NEET UG exam

NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 4 मई 2025 को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कई बड़ी परीक्षाओं की तरह ही इस बार नीट यूजी परीक्षा में भी कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।

इन दो परीक्षा से हटाए गए ऑप्शनल प्रश्न

जेईई मेन (JEE Main) और नीट परीक्षा (NEET UG) में इस साल एक बड़ा बदलाव किया गया है। वर्ष 2025 से दोनों ही परीक्षा से ऑप्शनल प्रश्न हटा दिए गए हैं। बात करें जेईई मेन 2025 की तो जेईई मुख्य परीक्षा पैटर्न 2025 में संशोधन किया गया है। इस बार से ऑप्शनल प्रश्न हटा दिए गए हैं। सेक्शन बी में प्रति विषय केवल 5 प्रश्न पूछे गए। छात्रों को इन सभी प्रश्नों का जवाब देना अनिवार्य था। पर 1 (बी.ई./बी.टेक), पेपर 2ए (बी.आर्क), और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा में चयन के लिए इस बार विकल्प को हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को हराने वाले तरविंदर सिंह मारवाह, DU के इस कॉलेज से की है पढ़ाई

वहीं एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा से भी ऑप्शन प्रश्न हटा दिए हैं। नीट यूजी के पेपर में 200 प्रश्नों के बदले 180 होंगे। पूर्व में 200 प्रश्न आते थे, जिसमें से 180 प्रश्नों को हल करना अनिवार्य था। एनटीए ने साफतौर पर कहा है कि इस बर ऑप्शनल प्रश्न हटा दिए गए हैं। 

कोविड के समय जोड़े गए थे ऑप्शनल प्रश्न

नीट यूजी और जेईई मेन परीक्षा में ऑप्शनल प्रश्न कोविड 19 (COVID) के समय जोड़ा गया था। कोविड के समय हालात को देखते हुए एनटीए की ओर से ऑप्शनल प्रश्न जोड़ने का फैसला लिया गया था। लेकिन इस साल यानी कि 2025 से दोनों ही बड़े एग्जाम में ऑप्शन प्रश्नों को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अब नहीं कर पाएंगे NEET UG 2025 में नकल, पेन पेपर नहीं CBT मोड में होगी परीक्षा

इस तारीख तक करें आवेदन (NEET UG Registration Last Date)

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीट यूजी परीक्षा इस बार 3 घंटे की अवधि में पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तारीख 4 मई 2025 है। परीक्षा देश विदेश के विभिन्न सेंटर्स पर होगी। नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 7 मार्च 2025 है। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा