31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कब होगी NEET UG परीक्षा? एडमिट कार्ड और रिजल्ट संबंधित सभी जानकारी देखें यहां

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी 2025 को नीट यूजी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां देखें एग्जाम, रिजल्ट और एडमिट कार्ड को लेकर सभी जानकारी-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 8 Feb 2025, 2:00 PM IST

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी 2025 को नीट यूजी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने नीट परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीट परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, कब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और रिजल्ट की घोषणा कब होगी।

पेन पेपर मोड में होगी परीक्षा

नीट यूजी की परीक्षा OMR शीट पर पेन पेपर मोड में आयोजित होगी। हालांकि, पहले संभावना जताई जा रही थी कि जेईई की तर्ज पर इस बार नीट यूजी परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में होगी। लेकिन NTA ने नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- पंजाब एंड सिंध बैंक और सेंट्रल बैंक में निकली भर्ती, जानिए सीट, योग्यता, शिक्षा और आवेदन की अंतिम तारीख

कब होगी परीक्षा?

नीट यूजी परीक्षा 2025 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 तक होगा। परीक्षा का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा। परीक्षा न सिर्फ भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी बल्कि विदेशों में भी सेंटर बनाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- AI में है शानदार फ्यूचर, करियर बनाने के लिए करें ये कोर्स

कब जारी होगा एडमिट कार्ड 

नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 26 अप्रैल को जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किया जाएगा। सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जब गर्लफ्रेंड के कहने पर छोड़ दी विदेश की नौकरी, UPSC टॉप करने के बाद प्यार से हटाया पर्दा

कब जारी होंगे रिजल्ट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा हर साल NEET UG 2025 परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को देश के विभिन्न सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलता है। नीट यूजी का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा। 

कब तक कर सकते हैं नीट यूजी के लिए आवेदन 

नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू की गई थी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मार्च 2025 है। छात्रों के पास एक महीने का समय है। एनटीए ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, 011-40759000, इसके साथ ही किसी तरह की परेशानी में आप neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।