
NEET UG 2025 Registration: अगर आपक मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 की रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, neet.nta.nic.in
नीट यूजी परीक्षा के लिए देश विदेश में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा की संभावित तारीख 4 मई 2025 है। वहीं रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 14 जून 2025 है। नीट परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEET के जरिए देश के छोटे बड़े मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलता है। यह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है।
जनरल कैटेगरी: 1700 रुपये
ईडब्ल्यूएस और ओबीसी: 1600 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
विदेशी सेंटर के लिए: 9500 रुपये
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-NEET UG Registration लिंक पर क्लिक करें
-रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
-सभी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने के बाद शुल्क का भुगतान करें
-अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें
यदि किसी कैंडिडेट को नीट यूजी परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है या रजिस्ट्रेशन संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके अलावा 011-40759000 पर कॉल कर या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी किसी भी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
Updated on:
8 Feb 2025, 9:26 AM IST
Published on:
8 Feb 2025, 9:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.