31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET PG 2025: अप्लाई करने का कल आखिरी मौका, आवेदन शुल्क और अन्य डिटेल्स यहां चेक करें

CUET PG 2025 Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित CUET PG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 8 फरवरी है। यहां देखें डिटेल्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 7 Feb 2025, 4:17 PM IST

CUET PG 2025 Last Date

CUET PG 2025 Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित CUET PG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 8 फरवरी है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर लें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, exams.nta.ac.in/CUET-PG/

9 फरवरी तक जमा करें आवेदन शुल्क 

आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी रात 11:00 बजे तक है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 9 फरवरी की रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है। सुधार विंडो 10-12 फरवरी तक खुली रहेगी। 

यह भी पढ़ें- NIRF रैंकिंग में 34वें स्थान पर है बिहार का ये कॉलेज, अब बजट में मिली बड़ी सौगात

आवेदन शुल्क 

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क दो टेस्ट पेपर के लिए 1400 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 700 रुपये है। वहीं ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1200 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को दो पेपरों के लिए 1100 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। दो पेपर के लिए 1000 और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और वॉलेट सहित विभिन्न ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- AI में है शानदार फ्यूचर, करियर बनाने के लिए करें ये कोर्स

ऐसे करें आवेदन 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं

-होम पेज पर CUET PG 2025 Registration के लिंक पर क्लिक करें

-अब एक नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्ट्रेशन का लिंक चुनें

-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें

-सभी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्का का भुगतान करें

-भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड कर लें

बढ़ाई गई अंतिम तारीख

पूर्व में सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी निर्धारित की गई थी। लेकिन छात्रों के दबाव बनाने के बाद एनटीए ने अंतिम तारीख बढ़ा दी। अब 8 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।