शिक्षा

CBSE Board Exams 2021: दिल्ली सरकार ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की, 20 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित हों

CBSE Board Exams 2021: राज्यभर में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी बढ़ते देख दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2021, 9:15 PM IST
CBSE Board Exams 2021
CBSE Board Exams 2021

CBSE Board Exams 2021: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूलों को एक एडवाइजरी जारी की है। राज्यभर में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी बढ़ते देख 20 अप्रैल तक सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने पहले ही सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। अब सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

कई स्कूलों में केवल एक या दो प्रैक्टिकल परीक्षाएं ही बचीं

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमने स्कूलों को अपने बाहरी परीक्षार्थियों से परामर्श करने और शेष सीबीएसई कक्षा 10 और 12 वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को कुछ समय के लिए टाल देने की सलाह दी है। कई स्कूलों में केवल एक या दो प्रैक्टिकल परीक्षाएं ही बची हैं और हमने उन्हें 20 अप्रैल के बाद इन्हें कराने की सलाह दी है। ”

दिल्ली सरकार ने भी हाल ही में शहर के सभी स्कूलों को बंद करने के साथ महामारी के कारण सभी व्यक्तिगत गतिविधियों पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है।

स्कूलों को 11 जून तक परीक्षा समाप्त करने का निर्देश है

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया, जब कई स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कर रहे हैं। CBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में देश भर में होनी थी।अब सभी स्कूलों को 11 जून तक परीक्षा समाप्त करने का निर्देश है। CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई 2021 से शुरू होने वाली हैं। अब एक माह से कम समय बचा है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रविवार को कहा कि चार मई से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं को स्थगित कर देना चाहिए। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

Web Title: Delhi govt asks schools to postpone CBSE Board Exams 2021 practicals

Published on: