शिक्षा

Summer Vacation 2024: दिल्ली में स्कूली छात्रों की हुई मौज, 1 महीने 19 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Summer Vacation 2024: दिल्ली के स्कूलों में समर वेकेशन के अलावा भी कई छुट्टियां रहेंगी। अप्रैल महीने में कुल तीन छुट्टियां रहेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2024, 3:46 PM IST
delhi_summer_vacation.jpg
Summer Vacation 2024

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी तो पड़ रही है, लेकिन बच्चों के लिए एक राहत की खबर है। दिल्ली ने समर वेकेशन यानी कि गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation 2024) घोषित कर दी है, जिसे देखते हुए अभिभावक किसी ठंडी जगह पर छुट्टियां बीताने के लिए प्लान कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि दिल्ली के स्कूल कब से कब तक बंद (Delhi Schools Closed) रहेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में इस साल कुल 1 महीने 19 दिनों की गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। समर वेकेशन 11 मई से 30 जून के बीच रहेगी। नए शैक्षणिक सत्र (New Academic Session 2024-25) में दिल्ली के स्कूल सिर्फ 220 दिन खुले रहेंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DOE) ने सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके यहां कुल 220 दिन पढ़ाई करवाई जाएगी। इस हिसाब से छुट्टियां प्लान की जाएं।


वहीं राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में समर वेकेशन (Summer Vacation 2024) के अलावा भी कई छुट्टियां रहेंगी। अप्रैल महीने में कुल तीन छुट्टियां रहेंगी। वहीं मई महीने में समर वेकेशन की छुट्टियां। जुलाई, अगस्त और सितंबर मिलाकर तीन छुट्टियां। अक्टूबर में चार छुट्टियां, नवंबर में एक और दिसंबर में एक छुट्टी रहेगी।

Published on: