शिक्षा

Dharmendra Pradhan Education: देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस कॉलेज-यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई, जानिए

धर्मेंद्र प्रधान के स्कूल और कॉलेज के दिनों की बात करें तो वे शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रहे हैं। वे केवल किताबों तक सीमित नहीं थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2025, 3:40 PM IST
Dharmendra Pradhan Education
Dharmendra Pradhan Education(Image-X/dpradhanbjp)

Dharmendra Pradhan Education Qualification: किसी देश को विकसित देश बनाने के लिए या देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को बेहतर करना बहुत जरुरी होता है। इसलिए यह बात भी जरुरी हो जाता है कि देश का शिक्षा मंत्री कितना पढ़ा-लिखा है? भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के शिक्षा मंत्री कितने पढ़े लिखे हैं? आइए जानते हैं।

Dharmendra Pradhan Education: कितने पढ़े-लिखे हैं धर्मेंद्र प्रधान?


धर्मेंद्र प्रधान की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो धर्मेंद्र प्रधान ने 1988 में तालचेर कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। शुरू से ही धर्मेंद्र प्रधान पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छे रहे हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद उन्होंने मास्टर डिग्री के लिए उत्कल यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया। उन्होंने वर्ष 1990 में यहां से मानवशास्त्र (Anthropology) में स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री हासिल की।

Dharmendra Pradhan Education Qualification: बचपन से पढ़ाई में मेधावी


धर्मेंद्र प्रधान के स्कूल और कॉलेज के दिनों की बात करें तो वे शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रहे हैं। वे केवल किताबों तक सीमित नहीं थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी यह बहुमुखी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता ही आगे चलकर उन्हें राजनीति की राह पर ले आई।शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था में कई सुधारों पर जोर दिया है। वे नई पीढ़ी को वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के पक्षधर हैं और नई शिक्षा नीति (NEP) को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं।

Updated on:
11 Oct 2025, 3:40 PM IST
Published on: